katniLatest

बड़ी खबर: कांग्रेस नेता की 41 लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री, कई बड़े नाम भी शामिल

कटनी। लंबे समय तक ग्रीन जोन बने कटनी के लिए आज एक खबर फिर चिंतित करने वाली है।

कल जिस कॉंग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव आये थे उनकी प्रारंभिक कांटेक्ट हिस्ट्री में प्रारंभिक तौर पर 41 लोगों की सूची तैयार की गई है।

इस सूची में कई कॉंग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही कटनी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी आये थे जिनके लगभग सभी कार्यक्रमों में कटनी के उक्त कांग्रेस नेता भी शामिल थे।

अब यह देखा जा रहा है कि उस दौरान क्या कॉंग्रेस नेता कोरोना से संक्रमित थे। यही नहीं उनके पूरे परिजनों तथा घर आफिस में काम करने वाले कर्मचारियों तथा उनसे मिलने वालों की सूची तैयार की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता से मिलने वालों में कुछ पत्रकार भी शामिल हैं जल्द ही इनके बारे में भी स्वास्थ्य अमला पता लगाएगा।

Back to top button