Site icon Yashbharat.com

कटनी के सुभाष चौक में भाजपा ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

IMG 20210805 WA0025

कटनी। प्रत्येक भारतवासी आज हर्षित है गर्वित है तथा खिलाड़ियों की सफलता से प्रेरित है। ओलंपिक में 41 साल बाद हमारे राष्ट्रीय खेल हाकी में भारत ने पदक जीता यह नया भारत है।

भाजपा ने हॉकी में 41 साल बाद मिली ओलंपिक जीत पर किया खिलाड़ियों का सम्मान

 

आज भारत को हॉकी में कांस्य पदक तथा रेसलर रवि दाहिया के द्वारा रजत पदक जीतने पर प्रफुल्लित भाजपाजनोँ के द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान करते भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कही। इससे पहले सुभाष चौक में भाजपा नेताओं ने कटनी के उदयीमान हॉकी खिलाड़ी तथा कोच विनोद रजक को पुष्प माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर समान्नित किया। जिलाध्यक्ष श्री पायल ने सभी को बधाई देते हुए इसी तरह देश को गौरवांवित करने की अपील की।

भारत माता के जयकारों के बीच समान्नित होकर नन्हे खिलाड़ी काफी खुश थे। इस अवसर पर
जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, दीपक टंडन सोनी, किरण जैन, गीता गुप्ता, अंबरीश वर्मा,मनीष दुबे, पवन यादव, अवकाश जायसवाल, अंकिता तिवारी,नंदकुमार बसरानी, आशुतोष शुक्ला,सचिन तिवारी, श्याम निषाद, संकल्प अग्रवाल, नवीन मोटवानी,डब्बू रजक, मयंक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, ममता बंसल, पप्पा मिश्रा, अहमद बक्शा, प्रियांशु गुप्ता, इंद्रा मिश्रा, हाकी कोच विनोद रजक आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version