Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

वीडी शर्मा को पुनः खजुराहो कटनी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक में मनाया जश्न

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा खजुराहो कटनी लोकसभा के सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पुनः खजुराहो लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक में जश्न मनाया मिठाई बांटी तथा आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

खजुराहो लोकसभा से पुनः वीडी शर्मा के प्रत्याशी घोषित होते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सुभाष चौक पर इकट्ठे होने लगे थे। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन की अगुवाई में वरिष्ठ नेतागण रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, सत्यनारायण अग्रहरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक आदि ने कहा कि संगठन ने पुनः हमारे लोकप्रिय नेतृत्व को टिकट घोषित कर कटनी और जिले की तीनों विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व बढ़ाया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस बार वीडी भाई साहब को भारी बहुमत से विजयी बनाकर संसद में भेजेंगे।

कार्यकर्ताओं के उत्साह ढ़ोल नगाड़ों के बीच मीडिया से बात करते भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें वीडी भाई साहब जैसा ऊर्जावान नेतृत्व प्राप्त हुआ कटनी जिला हमेशा ही श्री शर्मा का कर्म क्षेत्र रहा है एक एक कार्यकर्ताओं से उनका स्नेह सदैव बना रहता है एक बार फिर हमें वीडी शर्मा जी को संसद में भारी मतों से विजयी बनाकर भेजना है। औऱ इसके लिए कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कटनी खजुराहो क्षेत्र की जनता इस बार 400 पार के नारे को संकल्प के रूप में लेकर ऐतिहासिक विजय के लक्ष्य को पूरा करेगी।

महामन्त्री सुनील उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पूरे उत्साह से संकल्प से सिद्धि के मंत्र को आत्मसात करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर दीपक सोनी टंडन,पीताम्बर टोपनानी,रामरतन पायल,सुनील उपाध्याय,सुरेश सोनी,रणवीर कर्ण,आशीष गुप्ता बाबा, अम्बरीष वर्मा,आशुतोष शुक्ला,सचिन तिवारी,संकल्प तिवारी, सत्यनारायण अग्रहरि,नीरज चौदहा,अभिषेक ताम्रकार, वागीश आनंद,संदीप दुबे,मनीष दुबे,अवकाश जायसवाल,अभिषेक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, शेलेंद्र चानपुरिया,रमेश सोनी, संकल्प अग्रवाल,विजय पटेल, शिब्बू साहू,सचिन बहरे,मनोज तिवारी, संजय रैकवार,मनीष जसूजा, दिलराज सिंह छोटे सेन,प्रदीप साहू अमित जायसवाल,नीरज पोपटानी,अक्षय श्रीवास्तव, मनीष त्रिसोलिया,पारस जैन, हितेश राजपाल,रेसू टूडहा, हितेश बिलैया, शिवम मिश्रा,अर्शिव सेन,प्रवीण पाण्डेय, बाबी सोनी,अभिषेक विश्वकर्मा, धनजय शिवहरे राहुल तिवारी आदि भाजपा ज़न उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम