Site icon Yashbharat.com

एजेंट ने कपड़ा व्यापारी के साथ की धोखाधड़ी

images 25

जबलपुर। यशभारत। कोतवाली थानांतर्गत एक कपड़ा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पर शिकायतकर्ता कपड़ा व्यापारी जितेश कांधारी पिता भागचंद कांधारी उम्र 32 निवासी सरस्वती कालोनी ने अपने एजेंट मनीष शर्मा उम्र 32 निवासी भदौरिया जिला सुल्तानपुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया कि जितेश के द्वारा अपने कारखाने शिवार्थ टैक्सटाइल्स में रेडीमेड शर्ट तैयार कर अपने एजेंट मनीष शर्मा के माध्यम से दुकानदारों जैसे सीधी, मनगवां, मैहर, सुहागपुर, शहपुरा भिटौनी धनपुरी, सिवनी करेली, आदि क्षेत्रों में शर्टों की सप्लाई करता था।

जितेश के द्वारा एजेंट मनीष शर्मा के माध्यम से जो माल भिजवाया था उसका कुल पेमेंट 4 लाख 47 हजार 682 रुपये का था। जो उसने बिना जानकारी दिए अपने एकाउंट में दुकानदारों से डलवा लिया तथा आज तक यह राशि जितेश के पास नहीं पहुंची। जिसके बाद जितेश को मनीष की ईमानदारी पर शक हो गया और जब भी पैसे मांगने की बात होती तो वह गंदी गंदी गालियां देकर फोन काट देता है । पुलिस द्वारा आरोपी मनीष के खिलाफ 408 का मामला दर्ज कर लिया गया है और मनीष की तलाश की जा रही है।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है, आरोपी की तलाश जारी है
अनिल गुप्ता
कोतवाली,थाना प्रभारी

Exit mobile version