आधुनिक भारत का डिजिटल दर्पण

इनको को थप्पड़ मारने पर रखा 1 करोड़ रुपए का इनाम…

tej pratap yadav

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीते गुरुवार (23 नवंबर) को सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को धमकी देते हुए कहा था कि वो उनके घर में घुसकर मारेंगे। अगर उनके बेटे की शादी में गए तो उनकी भी पोल खोलकर मानेंगे और वहीं पंचायत शुरू कर देंगे। तेज प्रताप के इस बयान भाजपा की पटना यूनिट ने अब जवाबी हमला किया है। पटना यूनिट के मीडिया इंचार्ज अनिल साहनी ने कहा है कि वो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ रुपए इनाम में देंगे।

मामले में जनता दल यूनाइटेड बिहार यूनिट के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, ‘तेज प्रताप अपने पिता की नकल कर रहे थे। उनमें अगर हिम्मत हैं तो सुशील मोदी के घर में घुसकर दिखाएं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ उनकी नसों में ही खून दौड़ रहा है और दूसरों की नसों में पानी भरा है।’

Leave a Reply