JDU की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, संजय झा बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष; नीतीश के बेटे निशांत को नहीं मिली जगह
JDU की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, संजय झा बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष; नीतीश के बेटे निशांत को नहीं मिली जगह। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है, जिसमें नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए रखा गया है, जबकि संजय झा को फिर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम शामिल नहीं किया गया है।
मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, अगले दिन जिंदा घर लौटा व्यक्ति – असम के सोनारी में हैरान कर देने वाली घटना
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। कुल 12 नेताओं को महासचिव बनाया गया है, जिनमें अशोक चौधरी, श्याम रजक, मनीष कुमार वर्मा और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी जैसे नाम शामिल हैं। वहीं गोपालगंज से सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस बार संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की संख्या तीन से घटाकर सिर्फ एक कर दी गई है। जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में निशांत कुमार का नाम न होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि पार्टी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया है।

