सोनम, सिया, दामिनी और मुस्कान के बाद अब ‘मोमिना बेगम’… इश्क के वीभत्स खेल में फिर कटी पति की गर्दन, दहल उठा किशनगंज!
क्राइम डेस्क किशनगंज: अपराध की दुनिया में जब इश्क का अंधापन हावी होता है, तो रिश्ते और इंसानियत दोनों दम तोड़ देते हैं। पिछले कुछ समय में सोनम, सिया, दामिनी और मुस्कान जैसी कलयुगी पत्नियों के खौफनाक कारनामों ने देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इसी काली फेहरिस्त में बिहार के किशनगंज की ‘मोमिना बेगम’ का नाम भी जुड़ गया है। सात साल के नाजायज रिश्ते और बेवफाई के दलदल में धंसी एक पत्नी ने क्रूरता की ऐसी खूनी स्क्रिप्ट लिखी, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।
किशनगंज के पोठिया इलाके में रहने वाले मोहम्मद इमाम को क्या मालूम था कि जिस पत्नी के साथ उन्होंने १५ साल का सफर तय किया और ४ बच्चों को जन्म दिया, वही एक दिन उनके खून की प्यासी बन जाएगी। अवैध संबंधों का विरोध करने पर मोमिना बेगम ने अपने प्रेमी सुदीप पाल और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को झांसे से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा बुलाया और धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया।वानगी यहीं खत्म नहीं हुई; पहचान छिपाने के लिए इस बेरहम टोली ने पति का सिर धड़ से अलग कर ५ किलोमीटर दूर फेंक दिया। चाय बागान में बिना सिर की लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने महज़ दो दिनों में इस ‘खूनी खेल’ का पर्दाफाश किया, तो दो राज्यों की पुलिस भी सन्न रह गई।
आईये जानते हैं इस खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी…
चाय बागान में मिला बिना सिर का शव
-
मजदूरों ने देखा शव: मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा स्थित हंसखोवा चाय बागान के सेक्शन-9 में चाय पत्ती तोड़ रहे मजदूरों को खून से लथपथ एक सिर कटा शव मिला।
-
उलझ गई थी पुलिस: सूचना मिलते ही बागडोगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और धड़ को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शव का सिर गायब होने की वजह से शुरुआत में पुलिस के लिए शिनाख्त करना बेहद मुश्किल और रहस्यमय बन गया था।
5 किलोमीटर दूर मुंशीबाड़ी से मिला कटा हुआ सिर
बागडोगरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ताबड़तोड़ तफ्तीश की और महज दो दिनों के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया:
-
5 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने मृतक की पत्नी मोमिना बेगम, उसके प्रेमी सुदीप पाल, सुदीप के दो भतीजों (निताई पाल और बापी पाल) और उनके एक दोस्त कौशिक नाथ को गिरफ्तार कर लिया।
-
निशानदेही पर बरामदगी: आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरा राज उगल दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने फांसीदेवा क्षेत्र के मुंशीबाड़ी गांव की एक सुनसान जगह से मृतक का कटा हुआ सिर और हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया। यह जगह शव मिलने वाले स्थान से करीब 5 किलोमीटर दूर है।
झाड़-फूंक के बहाने 95 किमी दूर बुलाया और उतारा मौत के घाट
पुलिस और पारिवारिक जांच में जो कहानी सामने आई, वह किसी खौफनाक थ्रिलर फिल्म जैसी है: सोनम, सिया, दामिनी और मुस्कान के बाद अब ‘मोमिना बेगम’… इश्क के वीभत्स खेल में फिर कटी पति की गर्दन, दहल उठा किशनगंज!
-
7 साल से अवैध संबंध: मृतक मोहम्मद इमाम की पत्नी मोमिना बेगम और आरोपी सुदीप पाल के बीच पिछले 7 वर्षों से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (विवाहेतर संबंध) चल रहा था।
-
पति को लगी भनक: जब मोहम्मद इमाम को अपनी पत्नी के इस अवैध रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने इमाम को रास्ते से हटाने की खूनी साजिश रच डाली।
-
साजिश के तहत बुलावा: मोहम्मद इमाम पेशे से तांत्रिक (झाड़-फूंक करने वाले) थे। सोमवार को प्रेमी सुदीप ने इमाम को फोन किया और झाड़-फूंक करने के बहाने किशनगंज से करीब 95 किलोमीटर दूर बागडोगरा बुला लिया। दो लोग उन्हें बाइक पर बैठाकर ले गए, जहां रात के अंधेरे में उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।
15 साल की शादी, 4 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के बड़े भाई अख्तर ने रोते हुए बताया कि मोहम्मद इमाम और मोमिना बेगम की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के चार बेटे हैं। अख्तर ने भी पुष्टि की कि मोमिना और सुदीप के अवैध संबंधों का विरोध करने के कारण ही उनके भाई को मौत के घाट उतारा गया है।
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में इस जघन्य हत्याकांड को लेकर भारी आक्रोश है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्रूर वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए ताकि पीड़ित परिवार और अनाथ हुए बच्चों को इंसाफ मिल सके।
— क्राइम डेस्क, विशेष रिपोर्ट








