बिहारFEATUREDLatestराष्ट्रीय

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत! Nitish Kumar ने दिया इस्तीफा, अब 20 साल बाद मिलेगा नया मुख्यमंत्री

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत! Nitish Kumar ने दिया इस्तीफा, अब 20 साल बाद मिलेगा नया मुख्यमंत्री। पटना बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया है। Nitish Kumar ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इसके साथ ही करीब 20 साल लंबे ‘नीतीश युग’ का अंत हो गया है।

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत! Nitish Kumar ने दिया इस्तीफा, अब 20 साल बाद मिलेगा नया मुख्यमंत्री

एक्स पर भावुक संदेश

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा: अब नई सरकार यहां से काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। बिहार आगे भी बहुत अच्छा काम करेगा और तेजी से आगे बढ़ेगा।

20 साल के कार्यकाल का जिक्र

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में बताया कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी थी, जिसके बाद राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ और विकास कार्य लगातार जारी रहे।

सभी वर्गों के विकास का दावा

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया:

हिंदू-मुस्लिम
अगड़ा-पिछड़ा-अति पिछड़ा
दलित और महादलित

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गईं।

‘7 निश्चय-3’ का रोडमैप

नीतीश कुमार ने बताया कि 2025-2030 के लिए ‘7 निश्चय-3’ योजना तैयार की गई है, जिससे राज्य के विकास को और गति मिलेगी।

पीएम मोदी का जताया आभार

उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार जताया और कहा कि बिहार जल्द ही देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

नई सरकार को लेकर हलचल तेज

इस्तीफे के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। इस प्रक्रिया में Shivraj Singh Chouhan समेत कई वरिष्ठ नेता सक्रिय हैं।

क्या होगा अगला मुख्यमंत्री?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी। अगले कुछ घंटों में इस पर तस्वीर साफ हो सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम