Site icon Yashbharat.com

आर. आई. के चालक ने आर्मी परिवार को पीटा

खाकी के दवाब में हुआ समझौता
जबलपुरए नगर प्रतिनिधि। ओमती थाने के तहत नौदराब्रिज के समीप प्रतिमा दर्शन के लिए निकले एक परिवार पर पुलिसया कहर टूटा। शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने ना केवल परिवार के पुरुषों की पिटाई की बल्कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा उनके शरीर पर पुलिस की पिटाई के निशान आज भी मौजूद हैं जो पुलिस की दबंगई की दास्तां को खुद ब खुद बयां कर रहे हैं। पीडि़त परिवार आर्मी जवान का बताया जा रहा है।
यह है मामला.

सदर निवासी आर्मी में कार्यरत सिकंदर कांगड़ा का परिवार गुरुवार की रात को नवमी के मौके पर मातारानी की प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए वाहनों से निकला था । जब वह ज्योति टॉकीज पहुंचे तो अत्यधिक भीड़ के चलते धीमी गति में थे तभी अचानक तेज गति से आरआई सौरभ तिवारी का चालक शराब के नशे में चूर होकर कांगड़ा परिवार को टक्कर मारते हुए निकला जिससे परिवार बाल.बाल बच निकला। परिवार के लोगों ने चालक को ठीक से वाहन चलाने की समझाइश दी तो वह भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी। बेइंतेहा पिटाई के बाद चालक सेंट्रल जेल स्थित पुलिस लाइन वापस पहुंचा परिवार के लोगों ने उसके पीछे जा पहुंचे । जहां मौजूद आर आई सौरभ तिवारी से बातचीत हुई और फिर विवाद शुरू हो गया । आरआई ने मौके पर ही पुलिस को बुलवाया और लूटपाट सहित मारपीट करने का आरोप लगाते हुए परिवार पर दबाव बनाया।
दबाव डालकर किया समझौता.

पुलिस ने कांगड़ा परिवार को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देते हुए समझौते का दबाव बनाया ए पीडि़त परिवार का कहना है कि उनके भांजी के चेहरे पर अभी भी उंगलियों के निशान दर्ज हैं परंतु पुलिस द्वारा झूठे मामले में फंसा कर उन पर समझौता करने का दबाव बनाया गया।

Exit mobile version