आज से कटनी नहीं आएंगी गोंडवाना सहित ये 8 ट्रेनें

कटनी। जबलपुर कटनी रेलखण्ड का विद्युतीकरण होने के बाद जबलपुर से बीना होकर दिल्ली और अन्य दिशाओं की ओर जाने वाली ट्रेनों को आज से इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर चलाया जाएगा। यह ट्रेनें कटनी रेलवे मुख्य स्टेशन की बजाए कटनी मुड़वारा स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर सबसे पहले जबलपुर से गोंडवाना एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा, जो कि अपरान्ह 3 बजे जबलपुर से रवाना होकर शाम 4.25 बजे कटनी मुड़वारा स्टेशन पहुंचेगी और 4.30 बजे इसे आगे के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
इन ट्रेनों में गोंडवाना एक्सप्रेस के अलावा दयोदय एक्सप्रेस, मप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सोमनाथ एक्सप्रेस, जबलुपर कटरा एक्सप्रेस, जबलपुर अटारी एक्सप्रेस, भोपाल इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस व जबलपुर कोटा एक्सप्रेस शामिल हैं। गौरतलब है कि यह ट्रेनें अभी तक कटनी रेलवे जंक्शन से होकर गुजरती थीं, इससे यहां इन ट्रेनों के इंजन बदलने में काफी समय बरबाद होता था।
जिसके चलते रेलवे ने जबलपुर से बीना की ओर जाने वाली ट्रेनों को मुड़वारा स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किए जाने की योजना तैयार की गई। मुड़वारा स्टेशन के निर्माण के बाद कटनी साऊथ स्टेशन से मुड़वारा तक कर्व लाइन का निर्माण कराया गया और प्रायोगिक तौर पर जबलपुर से अटारी के बीच सप्ताह में एक दिन चलने वाली जबलपुर अटारी एक्सप्रेस का संचालन कटनी मुख्य स्टेशन की बजाए मुड़वारा स्टेशन से किया जाने लगा।
रेलवे द्वारा कटनी-जबलपुर रेलखण्ड के विद्युतीकरण के बाद ही ट्रेनों का संचालन मुड़वारा स्टेशन से किए जाने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि कटनी जबलपुर रेलखण्ड का विद्युतीकरण होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा इस खण्ड का निरीक्षण करने के बाद ओके रिपोर्ट दी गई। जिस पर पश्चिम मध्य रेल ने 20 सितंबर से जबलपुर से बीना की ओर जाने वाली ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मुड़वारा स्टेशन से रवाना किए जाने का निर्णय लिया।
बाद में होकर विधिवत लोकार्पण 
जबलपुर स्टेशन से कटनी की ओर आठ जोड़ी गाड़ियों को आज 20 सितंबर से प्रायोगिक तौर पर इलेक्टिंक इंजन से चलाया जा रहा है। इसके सफल आकलन के आधार पर इस खण्ड के विद्युतीकरण का विधिवत लोकार्पण किया जायेगा। इन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग कटनी साऊथ-कटनी मुड़वारा जंक्शन होकर चलाया जायेगा। यह गाड़ियां कटनी स्टेशन पर नहीं जायेंगी। इन गाड़ियों का कटनी मुड़वारा स्टेशन में ठहराव दिया गया है।
कटनी मुड़वारा से बीना की ओर जाने वाली ट्रेनें 
गाड़ी संख्या   गाड़ी का नाम आगमन   प्रस्थान  कब से 
22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 16.25 16.30 20 सितंबर से
19810 जबलपुर-कोटा एक्सप्रेस 19.05 19.10 20 सितंबर से
12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 21.50   21.55 20 सितंबर से
11271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस 23.54   23.59 20 सितंबर से
12121 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 20.30   20.35 21 सितंबर से
11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस 11.20   11.25 22 सितंबर से
01707 जबलपुर-अटारी एक्सप्रेस 10.28   10.30 22 सितंबर से
11449 जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस 07.55   08.00 25 सितंबर से
कटनी मुड़वारा से जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें 
गाड़ी संख्या   गाड़ी का नाम आगमन प्रस्थान    कब से 
11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 04.40 04.50 20 सितंबर से
12122 निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 06.00 06.05 20 सितंबर से
22182 निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 06.40 06.45 20 सितंबर से
12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 07.10 07.15 20 सितंबर से
19809 कोटा-जबलपुर एक्सप्रेस 08.35 08.40 20 सितंबर से
्र11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस 15.40 15.45 22 सितंबर से
01708 अटारी-जबलपुर एक्सप्रेस 16.05 16.10 23 सितंबर से
11450 कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस 05.40 05.45 26 सितंबर से
Exit mobile version