Railway Time Table Changed: बीना-कटनी मेमू एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन, देखें लिस्ट
Railway Time Table Changed: बीना-कटनी मेमू एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन, देखें लिस्ट
Railway Time Table Changed: बीना-कटनी मेमू एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन। रेल प्रशासन द्वारा परिचालनीय जरुरत एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियों के समय में संशोधन किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है।
1) गाड़ी संख्या 11601 बीना-कटनी मेमू एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से कटनी स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 11:50 बजे की जगह अब 12:00 बजे पहुंचेगी।
2) गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना मेमू एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से कटनी स्टेशन पर पहले प्रस्थान समय 12:00 बजे की जगह अब 12:10 बजे रवाना होकर कटनी मुड़वारा 12:18 बजे एवं न्यू मझगवां फाटक 12:26 बजे पहुँचकर और बीना स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 18:40 बजे की जगह अब 19:05 बजे पहुंचेगी।
3) गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 11:40 बजे की जगह अब 11:45 बजे पहुंचेगी।
4) गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 20:30 बजे की जगह अब 20:35 बजे पहुंचेगी।
5) गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से दमोह स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 22:45 बजे की जगह अब 23:00 बजे पहुंचेगी।
6) गाड़ी संख्या 122162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से भोपाल स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 10:35 बजे की जगह अब 10:45 बजे पहुंचेगी।
7) गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से अधारताल स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 10:50 बजे की जगह अब 11:00 बजे पहुंचेगी।
8) गाड़ी संख्या 06603 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू एक्सप्रेस दिनांक 10.07.2024 से कटनी मुड़वारा स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 16:50 बजे की जगह अब 17:20 बजे पहुंचेगी।
9) गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह पैसेंजर दिनांक 08.07.2024 से दमोह स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 22:00 बजे की जगह अब 22:15 बजे पहुंचेगी।
10) गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 09.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 13:20 बजे की जगह अब 14:10 बजे पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।