jabalpur

अब वाहन काटने लेनी होगी परिवहन विभाग की अनुमति

देनी होगी सभी जानकारी व वाहन के दस्तावेज
जबलपुर। शहर के कबाडिय़ों द्वारा चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाना अब भारी पड़ सकता है। इसके साथ ही आरटीओ से अनुमति लिए बगैर वाहनों को काटना अब महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने गुरंदी बाजार समेत अधारताल बायपास व अन्य क्षेत्रों में कबाड़ का कारोबार करने वालों को नसीहत दी। इस दौरान गुरंदी बाजार में पुलिस ने एक कार जब्त कर ली, जिसे दस्तावेज दिखाने के बाद छोड़ा गया। सीएसपी ओमती शशिकांत शुक्ला का कहना है कि चोरी के वाहनों को खुर्दबुर्द करने की सूचना पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई है। ऐसे वाहनों को परिवहन विभाग से अनुमति लिए बगैर काट दिया जाता है, जिससे वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा करने में समस्या सामने आ रही है। एसपी ने निर्देश दिया है कि सभी कारोबारी रजिस्टर मेंटेन करें। किससे गाड़ी खरीदी, उसका नाम व पता, पहचान संबंधी दस्तावेजों की छायाप्रति लें। इसके साथ ही आरटीओ से अनुमति प्राप्त करें। यदि आरटीओ की अनुमति के बगैर वाहनों के काटे जाने के प्रमाण मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button