अब तक 147 मौतें / आज 19 लोगों की जान गई: इंदौर में 12 घंटे में 4 संक्रमितों ने दम तोड़ा, महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या हुई 52

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना के चलते मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार रात से सोमवार तक 19 संक्रमितों की मौत हो गई। 12 घंटे के अंदर इंदौर में 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। सोमवार को भोपाल में भी एक संक्रमित की मौत हुई। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7 मरीजों ने जान गंवाई। इनमें एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला भी थी। मुंबई के नायर हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। महाराष्ट्र में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सोमवार को आंध्र प्रदेश में दो, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक मरीज की मौत हुई। देशभर में कोरोना की वजह से अब तक 147 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले रविवार को 23 लोगों की मौत हुई थी। यह आंकड़े प्रदेश सरकारों की ओर से जारी किए गए हैं जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 111 मौतों की पुष्टि की है।

सोमवार को कहां मौतें

संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 52
तेलंगाना 12
मध्यप्रदेश 18
गुजरात 12
दिल्ली 07
पश्चिम बंगाल 07
राजस्थान 06
कर्नाटक 04
पंजाब 08
तमिलनाडु 05
हिमाचल 02
जम्मू-कश्मीर 02
उत्तर प्रदेश 03
केरल 02
बिहार 01
हरियाणा 02
चंडीगढ़ 01
आंध्र प्रदेश 03
कुल 147
Exit mobile version