देश में कोरोना से 1984 मौतें, एक दिन में 94 लोगों की जान गई

29 03 2020 corona covid

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1984 हो गई है। शुक्रवार को 94 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 37 मरीजों की मौत हुई।

इसमें 25 लोग मुंबई से थे। इसी के साथ पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या 700 पार हो गई। अब तक यहां 731 लोग जान गंवा चुके हैं। अकेले मुंबई में 462 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। गुजरात में 24 संक्रमितों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों की संख्या 449 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में 9, मध्य प्रदेश में 7, उत्तर प्रदेश में 4, राजस्थान में 4, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 3-3 मरीजों की मौत हुई। पंजाब, हरियाणा और असम में 1-1 संक्रमितों ने जान गंवाई। इसके पहले गुरुवार को 106 मरीजों की मौत हुई थी।

8 दिनों में 904 लोगों की मौत
देश में पिछले 8 दिन सबसे ज्यादा मौतें हुईं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 से 8 मई के बीच 904 लोगों की जान संक्रमण के चलते गई है। देश के 5 राज्य ऐसे हो गए हैं जहां 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इनमें महाराष्ट्र में 731, गुजरात में 449, पश्चिम बंगाल में 160, मध्य प्रदेश में 200 और राजस्थान में 103 मौतें हुईं हैं।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

राज्यमौतें
महाराष्ट्र731
गुजरात449
मध्य प्रदेश200
पश्चिम बंगाल160
राजस्थान103
दिल्ली67*
उत्तर प्रदेश66
आंध्र प्रदेश41
तमिलनाडु40
तेलंगाना29
कर्नाटक30
पंजाब29
जम्मू कश्मीर09
हरियाणा08
बिहार05
झारखंड03
हिमाचल प्रदेश03
केरल03
असम02
उत्तराखंड01
मेघालय01
ओडिशा02
पुडुचेरी01
चंडीगढ़01
कुल1984
इसे भी पढ़ें-  अमिताभ और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी चेतावनी; कहा— 'बुलेटप्रूफ कांच भी नहीं बचा पाएगा'

मंगलवार को देश में सबसे ज्यादा 126 मौतें

तारीखमौतें
01 मई65
02 मई98
03 मई67
04 मई106
05 मई126
06 मई89
07 मई106

टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहरमौतें
मुंबई462
अहमदाबाद343
पुणे130
इंदौर86
कोलकाता55
जयपुर64
उज्जैन44