Site icon Yashbharat.com

महिला कांग्रेस ने जागृति पार्क में मनाया हरियाली तीज उत्सव, मित्रता दिवस पर किया वृक्षारोपण

IMG 20250803 WA0039

कटनी(YASHBHARAT.COM)।आज 3 अगस्त रविवार को जागृति पार्क में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के द्वारा मित्रता दिवस एवम हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समस्त महिला कांग्रेस नेत्रियां एवमं समाजसेवी महिलाओं ने मिलकर हरियाली तीज एवम मित्रता दिवस को उत्सव की तरह मनाया।महिलाओं ने मिलकर एक दूसरे को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर मित्रता दिवस की बधाई दी, साथ में सुहाग का सामान बाटकर हरियाली तीज की बधाई दी। इस आयोजन में महिलाओं ने गेम्स में भाग लेकर इनाम भी जीते, हरे रंग की ड्रेस पहनकर सबने हरियाली तीज का आनंद लिया। स्वल्पाहार के साथ गेम्स में जीते उपहारों ने महिलाओं की खुशी को दुगना कर दिया। सभी महिलाओं ने मिलकर वृक्षारोपण करके प्रकृति को सहेजने का प्रण लेते हुए नारी शक्ति को मजबूत करने और एकदूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्वेता कटारे, सरिता कटारे, स्नेहलता सोनी, शशि प्रभा यादव, सौम्या रांधेलिया, कांति चौबे, नीरा सोनी, अदिता वर्मा, सीमा यादव, सुमन रजक, मंजूषा गौतम, मंजू शर्मा, मंजू रजक, साक्षी रजक, अनामिका विश्वास, लता कनोजिया, लक्ष्मी रजक, कल्पना पाठक, शिप्रा मिश्रा, रूनी शर्मा, चांदनी भाटिया, ममता गर्ग, रेखा पाठक, अंजू पाठक, भावना पाठक, राममनी सोनी, गीता निषाद, सीमा पाल, लक्ष्मी द्विवेदी, स्नेहा मिश्रा, गीता सोनी सहित अन्य महिलाओ की उपस्थिति रही।

Exit mobile version