Latestमध्यप्रदेश

Woman’s Day: आज महिलाएं संभालेंगी इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस की कमान

इलाहाबादः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तर रेलवे ने महिला कर्मचारियों को एक तोहफा दिया है। दरअसल लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गुरुवार को एक ट्रेन चलाई गई है, जिसमें पायलट से लेकर पूरा महिला स्टाफ है।

yashbharat

जानकारी के मुताबिक चारबाग स्टेशन से सुबह 7:30 मिनट पर ट्रेन संख्या-14210 लखनऊ प्रयाग इंटरसिटी रवाना की गई। इस ट्रेन में महिला पायलट से लेकर टीईटी और जीआरपी का महिला स्टाफ तैनात रहा। पूरी यूनिफॉर्म में इन महिलाओं के चेहरे पर इस सम्मान की खुशी साफ झलक रही थी।

बता दें कि यह पहला मौका है जब नॉर्दर्न रेलवे महिला लोको पायलट को पैसेंजर ट्रेन की जगह एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का जिम्मा सौंपा गया।

Leave a Reply

Back to top button