मोबाइल चलाने से रोका तो कैमोर में छात्रा ने लगाई फांसी, विजयराघवगढ़ में बच्चे ने कीटनाशक पीकर दी जान

मोबाइल चलाने से रोका तो कैमोर में छात्रा ने लगाई फांसी, विजयराघवगढ़ में बच्चे ने कीटनाशक पीकर दी जान

कटनी। मोबाइल चलाने से रोका तो कैमोर में छात्रा ने लगाई फांसी, विजयराघवगढ़ में बच्चे ने कीटनाशक पीकर जान दे दी।  जब अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों को मोबाइल चलाने से मना किया और फटकार लगाते हुए मोबाइल छीन लिया। अभिभावक की डांट व मोबाइल छिनने से नाराज 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर तो 12 वर्षीय बच्चे ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी।

मां और पिता की फटकार से नाराज किशोरी और मासूम बच्चे ने की आत्महत्या

सिमटे परिवार और कामकाजी व्यस्तता के दौर में बच्चों के साथ घुलने-मिलने और खेलने के लिए अभिभावकों के पास समय नहीं है और वे बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन दे देते है। इसके बाद बच्चों को मोबाइल की लत इस कदर लग जाती है कि वे खाने से लेकर सोने तक इसका इस्तेमाल करने से बाज नहीं आते। इसे लेकर कई बार उनके परिजन काफी चिंचित हो जाते हैं और रोक-टोक करने लगते हैं।

 

जांच में जुटी पुलिस, मोबाइल की लत बनी वजह मोबाइल ने ले ली दो की जानः

चलाने से रोका तो कैमोर में छात्रा ने लगाई फांसी, विजयराघवगढ़ में बच्चे ने कीटनाशक पीकर दी जान

परिजनों की यही रोक-टोक बच्चों को नागवार लगती है। ऐसा ही विजयराघवगढ़ व कैमोर में हुआ। जब अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों को मोबाइल चलाने से मना किया और फटकार लगाते हुए मोबाइल छीन लिया। अभिभावक की डांट व मोबाइल छिनने से नाराज 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर तो 12 वर्षीय बच्चे ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी।
मां ने डांटा तो कमरा बंद कर लिया फिर निकली लाश कैमोर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर खिरवाखुर्द निवासी कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली प्रिया उर्फ पल्ल्वी लोधी (17) को बुधवार सुबह उसकी मां ने अधिक मोबाइल चलाने के कारण फटकार लगाई। मोबाइल चलाने से रोका और मोबाइल छीन लिया। गुस्से में प्रिया अपने कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद कर लिया। मां को लगा गुस्सा उत्तरेगा तो बाहर आ जाएगी। रात में पिता रंगनाथ लोधी वापस लौटे तो बेटी को बुलाया। मां ने पूरी जानकारी दी तो बेटी को कमरे से बुलाकर लाने कहा। कमरा बंद था, जो नहीं खुला। पिता ने बमुश्किल खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला तो प्रिया फंदे से झूल रही थी। चुनरी को ही उसने फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता डांटकर चले गए, लौटे तो मृत मिला मासूम

विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल पुरैनी निवासी बलराम ने अपने 12 वर्षीय पुत्र बद्री नारायण को गुरुवार सुबह मोबाइल में गेम खेलने को लेकर डांट लगाई। पिता ने मोबाइल अपने पास रख लिया और खेल चले गए। सुबह 11 बजे जब वे लौटे तो मासूम जमीन पर बेहोशी की हालत में था। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रीतेश शर्मा ने बताया कि पिता ने अधिक मोबाइल चलाने के कारण पुत्र को डांटा, उससे नाराज होकर उसे खेत में डालने वाले कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version