Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

प्रेमी की एक साल पहले हुई थी शादी, 5 बच्चों की नाराज मां और प्रेमी के साथ दी जान

प्रेमी की एक साल पहले हुई थी शादी, 5 बच्चों की नाराज मां और प्रेमी के साथ जान दी।मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक महिला और उसके प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जिले में माड़ा के बहेरी खुर्द गांव का है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की एक साल पहले शादी हुई थी। इससे महिला नाखुश थी।

महिला 5 बच्चों की मां थी। उसका पति ओडिशा में मजदूरी करता है। महिला अपने बच्चों के साथ सास-ससुर से अलग रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, बीती रात प्रेमी महिला के घर आया था। रात में दोनों ने साथ खाना खाया और सो गए। देर रात उठे और एक साथ फांसी के फंदे से झूल गए। सुबह बच्चे उठे तो मंजर देखकर बिलख पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम