नगर निगम द्वारा माधव नगर में चलाया गया वृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान,पंचायत चौराहा में 8 दुकानों की अनाधिकृत अस्थाई संरचनाओं को हटाया गया

लक्ष्मीबाई तिराहा से कोतवाली तिराहा होते हुए नगर निगम कार्यालय तक के फुटपाथ हुए खाली

नगर निगम द्वारा माधव नगर में चलाया गया वृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान,पंचायत चौराहा में 8 दुकानों की अनाधिकृत अस्थाई संरचनाओं को हटाया गय

लक्ष्मीबाई तिराहा से कोतवाली तिराहा होते हुए नगर निगम कार्यालय तक के फुटपाथ हुए खाल

कटनी – शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर आम नागरिकों की यातायात व्यवस्था को सुगम व्यवस्था मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बुधवार को नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में वृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाकर विभिन्न प्रमुख व्यावसायिक एवं मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस बल एवं नगर निगम प्रशासन की अतिक्रमण टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर के उन स्थलों को चिन्हित कर कार्यवाही की जहाँ अस्थायी दुकानों, ठेलों एवं अवैध पार्किंग के कारण आए दिन यातायात बाधित हो रहा था।

अतिक्रमण प्रभारी श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को माधव नगर में मुख्य पहुंच मार्ग तांगा स्टैंड सहित पंचायत चौराहा के विभिन्न स्थलों में मार्च किया जाकर नागरिकों से सार्वजनिक मार्ग के आवागमन को बाधित कर रहीं अस्थाई संरचनाओं को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 8 दुकानों में निर्धारित सीमा के बाहर अनाधिकृत रूप से लगे टीन शेड, बोर्ड आदि को हटाया गया, वहीं मुख्य मार्गो के ठेलों सब्जी विक्रेताओं को भी मार्ग से पृथक एवं व्यवस्थित करते हुए आवागमन को सुगम बनाने की कार्यवाही की गई।

फुटपाथ हुए खाली

नगरीय क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनजर महारानी लक्ष्मी बाई तिराहा से कोतवाली तिराहा तक चलाये गए अभियान के दौरान मुख्य मार्गो के किनारे फुटपाथ पर निर्धारित सीमा के बाहर लगीं अस्थाई दुकानों को हटाकर फुटपाथ खाली करानें की कार्यवाही की गई। इस दौरान कोतवाली तिराहा से मिशन चौक तक सड़क किनारे अव्यवस्थित ठेलों टपरों को अलग कराते हुए मार्ग का आवागमन सुगम बनाने की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण अमले द्वारा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो में मुनादी के माध्यम से दुकानदारों को दुकान सामग्री निर्धारित सीमा के अंदर रखकर ही व्यवसाय करानें की मुनादी के माध्यम से अपील की गई।

Exit mobile version