Site icon Yashbharat.com

श्रमिकों का सम्मान एवं हितों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता – संजय सत्येंद्र पाठक,कुटेश्वर माइंस गेट पर पहुंचकर खत्म कराया श्रमिकों का धरना

Picsart 26 02 11 15 59 22 492

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

श्रमिकों का सम्मान एवं हितों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता – संजय सत्येंद्र पाठक,कुटेश्वर माइंस गेट पर पहुंचकर खत्म कराया श्रमिकों का धरन

कटनी – स्टील अथारटी ऑफ इंडिया सेल की ग़ैरतलाई स्थित कुटेश्वर लाइम स्टोन माइंस में ठेका बदले जाने के बाद यहां कार्यरत श्रमिकों को वेतन भुगतान नहीं होने सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। श्रमिकों के प्रतिनिधियों ने कई बार माइंस प्रबन्धन के अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचाई पर अधिकारियों ने इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया नतीजा यह निकला कि आक्रोशित श्रमिकों ने बीते 5 फरवरी से अपनी मागें को लेकर कुटेश्वर माइंस गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने भी श्रमिकों की इन मांगों का न केवल समर्थन किया बल्कि क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को भी श्रमिकों की मांगों और किये जा रहे आंदोलन से अवगत कराया।
अपने अन्य व्यस्त कार्यक्रमों को छोड़कर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कल बरही क्षेत्र का दौरा किया। वे श्रमिकों के धरना स्थल माइंस गेट भी पहुंचे। विधायक श्री पाठक ने माइंस के श्रमिकों से उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तत्पश्चात माइंस प्रबंधन के अधिकारियों से भी बातचीत की। विधायक श्री पाठक ने प्रबन्धन से कहा कि वे श्रमिको की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर निर्णय लें। अंत मे 15 दिन के भीतर समस्याओं के निराकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।
इस अवसर पर श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार श्रमिकों के हितों पर गंभीरता से विचार कर रही। श्रमिक हितों को लेकर नए कानून बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास और रोजगार के लिए उद्योगों का होना जरूरी है पर श्रमिकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Exit mobile version