शासकीय कन्या महाविद्यालय में किया गया पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
शासकीय कन्या महाविद्यालय में किया गया पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोज
कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन और प्रभारी डॉ. रीना मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऐपको द्वारा प्रायोजित था, जिसके अंतर्गत छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल तैयार किए और एक प्रभावशाली प्रदर्शनी लगाई।
प्रदर्शनी में ग्रीनहाउस इफेक्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पवन चक्की, क्लाइमेट चेंज, वृक्षारोपण तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को मॉडलों के माध्यम से दर्शाया गया। छात्राओं ने इन मॉडलों के जरिए पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की समस्त छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्राओं द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सराहा। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। उन्होंने सभी को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पेड़-पौधे लगाना, प्रदूषण मुक्त वाहनों का उपयोग तथा प्लास्टिक मुक्ति जैसे व्यावहारिक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे बड़ा बदलाव ला सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज ने छात्राओं द्वारा तैयार मॉडलों और उनके उत्साह की विशेष सराहना की। वंदना मिश्रा ने भी छात्राओं को इस तरह के रचनात्मक आयोजनों में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा मिश्रा, आरती वर्मा, स्मृति दहायत, सुषमा वर्मा, भीम बर्मन सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे