Site icon Yashbharat.com

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने माधवनगर क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण,व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अधिकारियों को दिए निर्देश

IMG 20260210 WA0096

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने माधवनगर क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण,व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अधिकारियों को दिए निर्दे

उपकार्यालय माधवनगर में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों के आवेदनों पर की सुनवाई

कटनी – उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा मंगलवार प्रातः माधवनगर के बाबा नारायण शाह वार्ड, हेमू कालाणी वार्ड और आचार्य कृपलानी वार्ड की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी, व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने माधवनगर उप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं भी गंभीरतापूर्वक सुनीं।

पानी टंकी का निरीक्षण

माधवनगर क्षेत्र में की जाने वाली जलापूर्ति हेतु निर्मित पानी की टंकी एवं संपवेल के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त द्वारा जल आपूर्ति की संपूर्ण प्रक्रिया, पिछली जल टेस्टिंग एवं टंकी की सफाई आदि की जानकारी उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव से ली जाकर रोजाना वार्डो से पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कराने तथा टंकी सफाई की अवधि तिथि अंकित करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि नागरिकों को की जाने वाली पेयजल आपूर्ति में जरा भी कोताही न बरती जाए।

जारी करें नोटिस

ग्राम पंचायत चैराहा स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान शौचालय कक्ष में पर्याप्त साफ सफाई नहीं पाए जाने तथा केयर टेकर के स्थल पर मौजूद नहीं होने पर निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त की जाकर सुलभ संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश सहायक यंत्री आदेश जैन को दिए।

नालों की कराए सफाई

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त द्वारा शासकीय औषधालय माधवनगर एवं उसके बाजू में नगर निगम की रिक्त भूमि का जायजा लिया। इस दौरान समक्ष में निर्मित नाले एवं गिरी पैलेस के बाजू के नाले में गंदगी पाए जाने पर वार्ड दरोगा को नालों की सफाई कराकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई।

रेस्टोरेशन कार्य का किया निरीक्षण

निगमायुक्त द्वारा हरे माधव चैक से मिलने वाले मार्ग में कराए गए रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण कर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु शोल्डर कार्य का प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए।निगमायुक्त ने क्षेत्र की सुगम यातायात व्यवस्था हेतु मार्गों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, मार्ग में अनधिकृत रूप से रखी निर्माण सामग्री को जब्त करने, अवैध नल कनेक्शन पर कार्यवाही करने के साथ ही समदड़िया आभूषण के बाजू में निर्मित नाले के ऊपर सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र ही चैंबर की मरम्मत कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पाई गई कमियों का शीघ्र समाधान करें तथा नियमित निगरानी के माध्यम से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त द्वारा नगर निगम स्वामित्व की भूमियों का जायजा लेकर उन्हें संरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

जनसुनवाई में नागरिकों के आवेदनों पर की सुनवाई

निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा निरीक्षण के पश्चात माधव नगर उपकार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं आवेदनों को सहजता पूर्वक सुना गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में अनुमती विपरीत निर्माण कार्य, कल्याणी पेंशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, जलापूर्ति, अतिक्रमण, समग्र आईडी एवं अन्य प्राप्त आवेदनों और नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ समय-सीमा में कार्य करते हुए निराकरण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान समग्री आईडी लिंकिंग, पेयजल एवं सफाई संबंधी समस्याओं पर सुनवाई उपरांत निगमायुक्त के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही कराई गई। निरीक्षण एवं जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के विभिन्न शाखाओं के विभाग प्रमुखों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Exit mobile version