West Bengal Panchayat Chunav 2023Live Update: प. बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा, 20 की मौत तो कहीं 1 घंटे में ही मतदान समाप्त, यहां नाले में मतपत्र बह गए। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुरू होते ही हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें आने लगी। इन पंचायत चुनावों में अब तक 20 लोग मारे जा चुके हैं।
कुल 63,229 ग्राम पंचायतों, 9,730 पंचायत समितियों और 928 जिला परिषदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया एक ही चरण में होगी। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय बलों को तैनात की है।
साल 2024 के आम चुनावों से पहले बंगाल में यह चुनाव अहम माने जा रहे हैं। यहां मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के बीच है।
बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा
बीती रात से लेकर अब तक सात लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग बम-गोली से जख्मी हुए हैं। कहीं एक घंटे में ही मतदान संपन्न हो गया है तो कहीं बैलेट पेपर और बाक्स नाले में मिला है।
-
केंद्रीय बलों की तैनाती पर भड़कीं ममता की मंत्री
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के शुरू होने से एक रात पहले चौंकाने वाली और दुखद घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर केंद्रीय बलों की मांग की थी। तैनाती कहां है? केंद्रीय बल नागरिकों की सुरक्षा करने में क्यों विफल रहे हैं? टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है, दो को गोली मार दी गई है। जो लोग तैनाती की मांग कर रहे थे, कह रहे थे कि ये केंद्रीय बल शांति के संरक्षक हैं, वे नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहे।’
-
TMC का दावा, 4 कार्यकर्ताओं की हत्या
टीएमसी का दाा है कि मतदान से ठीक पहले शुक्रवार को उसके चार कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। वहीं कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के लोगों ने आरोप लगाया कि मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले टीएमसी के गुंडो ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
मतदान के दौरान हिंसा की खबरों के बीच टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘रेजीनगर, तूफानगंज और खारग्राम में हमारे तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है और दो डोमकोल में गोली लगने से घायल हो गए हैं। पश्चिम बंगाल बीजेपी, पश्चिम बंगाल सीपीआई (एम) और पश्चिम बंगाल कांग्रेस हिंसा भड़का रहे हैं। जब केंद्रीय बलों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वे कहां होते हैं?…
मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या
मुर्शिदाबाद के खारग्राम में 52 वर्षीय टीएमसी कार्यकर्ता सतेशुद्दीन शेख की हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। यहां नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद की हत्या कर दी गई थी।
पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम ब्लॉक 1 के निवासियों का कहना है कि जब तक महम्मदपुर नंबर 2 क्षेत्र में बूथ संख्या 67 और 68 पर केंद्रीय बल तैनात नहीं किए जाते, तब तक वे चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। मतदाता गोविंद ने मीडिया को बताया, ‘यहां कोई केंद्रीय बल नहीं है। टीएमसी द्वारा यहां बूथ कैप्चरिंग होती रहती है। वे मृतक के नाम पर भी फर्जी वोटिंग करते हैं। जब तक केंद्रीय बल यहां नहीं आते, हम यहां मतदान नहीं करने देंगे..।’
बारिश के बीच अपनी बारी का इंतजार
बारिश के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
उत्तर 24 परगना के बासुदेबपुर में मतदान केंद्र पर जाते समय राज्यपाल सीवी आनंद बोस को कुछ सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। राज्यपाल रुके और उनकी बात सुनी।
कूचबिहार में मतदान केंद्र पर तोड़फोड़
कूचबिहार के सीताई में बाराविटा प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई और मतपत्रों में आग लगा दी गई। देखिए
