Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश का बजट हर गांव, शहर और नागरिक के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: संजय पाठक

IMG 20231009 WA0007

विजयराघवगढ़। विधानसभा में आज प्रस्तुत बजट को जनहितैषी बताते हुए विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि यह बजट महिला, युवा, किसान और गरीब सहित हर वर्ग के सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर गांव, हर शहर और हर नागरिक के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक श्री पाठक ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और समृद्ध व आत्मनिर्भर प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त हुई हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि बजट में आधारभूत संरचना, सड़क निर्माण, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए नई सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण को स्वीकृति मिली है, वहीं किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी प्रावधान किए गए हैं। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं के लिए भी पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है।

विधायक श्री पाठक ने कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करेगा और विजयराघवगढ़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत इस संतुलित एवं दूरदर्शी बजट के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा

Exit mobile version