Weather : 8 जनवरी को भारी बारिश की संभावना,ओले भी गिरेंगे

भोपाल। Weather Update : देश के एक लगभग एक दर्जन राज्‍यों में  8 जनवरी को तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हे। पिछले सप्‍ताह ठंड बढ़ी थी लेकिन बीते दो दिन से तापमान सामान्‍य है। इधर, बारिश का खतरा अभी बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी तो कई क्षेत्रों में तेज से मध्‍यम बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 से 36 घंटे कुछ शहरों के लिए संवेदनशील हो सकते हैं। यह खराब मौसम सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। पढ़ें आगे की डिटेल।

मध्‍यप्रदेश के रीवा, ग्‍वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, खजुराहो, सतना, सागर, पन्ना, राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। इंदौर और उज्‍जैन में मौसम साफ रहेगा।

 

Exit mobile version