जबलपुर समेत डिंडौरी व सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा; ब्लिंकिट स्टोर से गोवर्धन घी जब्त, 6 सैंपल भोपाल लैब भेजे

जबलपुर समेत डिंडौरी व सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा; ब्लिंकिट स्टोर से गोवर्धन घी जब्त, 6 सैंपल भोपाल लैब भेजे

जबलपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए राज्य के खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जबलपुर, डिंडौरी और सतना जिलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (FSO) की टीमों ने संयुक्त रूप से विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई की। इस दौरान गोवर्धन घी, ब्राउन चना (देसी चना) और मिर्च पाउडर के कुल छह नमूने (सेंपल) सील किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी छह नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

धन्वंतरि नगर स्थित ब्लिंकिट (Blinkit) स्टोर पर छापा, 12 हजार का घी जब्त

कार्रवाई के दौरान जबलपुर के धन्वंतरि नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर (Quick Commerce Hub) पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता की टीम ने औचक निरीक्षण किया।

डिंडौरी और सतना में भी लिए गए सैंपल

जबलपुर के अलावा डिंडौरी और सतना जिलों में भी किराना व खाद्य विक्रेताओं के यहाँ ताबड़तोड़ दबिश दी गई। वहाँ से ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के अलग-अलग सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से मिलावटखोरों और बिना मानक उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं में हड़कंप का माहौल है।

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून; महाकौशल और विंध्य समेत जबलपुर-कटनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Exit mobile version