jabalpurkatniमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून; महाकौशल और विंध्य समेत जबलपुर-कटनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून; महाकौशल और विंध्य समेत जबलपुर-कटनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी

जबलपुर/कटनी: मध्य प्रदेश में मानसून की चाल एक बार फिर से तेज हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। महाकौशल और विंध्य अंचल के मुख्य जिलों जबलपुर, कटनी, सागर, दमोह, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और सक्रिय मानसून ट्रफ की वजह से प्रदेश में नमी का दबाव बढ़ गया है, जिससे अगले 3-4 दिनों तक लगातार बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

 महाकौशल में नदियां उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

लगातार हो रही बारिश के कारण जबलपुर और आसपास के इलाकों में बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कटनी जिले में बहने वाली नदियां और नदी-नाले भी उफान पर हैं।

  • निचले इलाकों में अलर्ट: संभागीय आयुक्त और जिला प्रशासन ने संभावित जलभराव को देखते हुए निचले इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

  • यात्रियों व ग्रामीणों के लिए चेतावनी: उफनते पुल-पुलियों को पार न करने और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों तथा पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की गई है।

 किसानों के लिए राहत के साथ-साथ सतर्क रहने की सलाह

अगस्त के मध्य में हो रही यह बारिश सोयाबीन और धान की फसलों के लिए जीवनदायिनी मानी जा रही है। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि जिन खेतों में पानी ठहरने की समस्या है, किसान भाई वहां से तुरंत पानी की निकासी की व्यवस्था करें ताकि फसलों की जड़ों को नुकसान न पहुंचे।

रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार; ग्वालियर में भिंड से आया 2,200 किलो अमानक मावा जब्त, कीमत ₹7 लाख से अधिक

Back to top button