Weather : 8 जनवरी को भारी बारिश की संभावना,ओले भी गिरेंगे

भोपाल। Weather Update : देश के एक लगभग एक दर्जन राज्यों में 8 जनवरी को तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हे। पिछले सप्ताह ठंड बढ़ी थी लेकिन बीते दो दिन से तापमान सामान्य है। इधर, बारिश का खतरा अभी बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी तो कई क्षेत्रों में तेज से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 से 36 घंटे कुछ शहरों के लिए संवेदनशील हो सकते हैं। यह खराब मौसम सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। पढ़ें आगे की डिटेल।
- अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी के क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही पंजाब व हरियाणा में भी बारिश की आशंका है।
-
पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एवं महाराष्ट्र में नागपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे व बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मध्यप्रदेश के रीवा, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, खजुराहो, सतना, सागर, पन्ना, राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा।
- 8 जनवरी को महाराष्ट्र के अकोला, वर्धा, नागपुर समेत विदर्भ के नगरीय इलाकों में बारिश हो सकती है। मुंबई 8 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।








