Site icon Yashbharat.com

VIDEO माधवनगर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग, मोहल्ला में जनता के साथ मीटिंग कर विभिन्न बिदुओं पर चर्चा

Screenshot 20240510 212002 WhatsApp

कटनी। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम मोहल्ले में अपराध के संबंध में जागरूकता के अभाव में जिले में नाबालिग लड़कियों के गुमने, सायबर अपराध का शिकार होने, सड़क दुर्घटना में मृत्यु अथवा घायल होने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए थाना माधवनगर पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम, मोहल्ला में जनता के साथ मीटिंग कर विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने नाबालिग बच्चियों के गुमने के संबंध में जनता को जागरुक करना, सायबर अपराध का शिकार होने के संबंध में जनता को जागरुक करना, सड़क दुर्घटना में मृत्यु अथवा घायल होने की घटनाओं के संबंध में जनता को जागरुक करना जैसे विषयों को जनता के समक्ष साझा किया। इसके अलावा पेय जल समस्याये सुनना, नशा मुक्ति के संबंध में जनता को जागरुक करना, किसानो की समस्याये सुनना, बिजली की समस्याये सुनना आदि को भी सुना तथा उनका मौके पर ही निराकरण करने की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version