VIDEO:बेटी ने की पिता की अंतिम इच्छा पूरी, बेटे का फर्ज निभाते दी मुखाग्नि

दमोह। समाज मे अब बदलाव साफ देखा जा सकता है पुरानी परम्पराओ को तोड़कर एक पिता की इकलौती पुत्री ने अपने पिता का संकल्प पूरा किया और जब पिता की मौत हुई तो अंतिम संस्कार भी  बेटी ने किया और अपने पिता को मुखाग्नि दी ।

https://youtu.be/Gkvs6dAnZnw

दमोह के ग्राम आम चोपड़ा निवासी राजेश मगरोठिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई , मरने से पहले राजेश मगरोठिया ने अपनी पत्नी से कहा था कि मेरे मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार मेरी बेटी ही करेगी और जब तबियत बिगड़ी और हार्ट अटैक से पिता की मौत हो जाने के बाद, कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली अपने पिता की चहेती बेटी आस्था ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी की और मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया ।

उनकी पत्नी ने बताया कि आस्था के पिता उसे बहुत प्यार करते थे और कहा करते थे कि जब में न  रहूं तो मेरा अंतिम संस्कार मेरी बेटी ही करेगी। और आखिर बेटी ने ही बेटे होने का फर्ज भी निभा दिया तथा समाज को एक सन्देश दे दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं ।

Exit mobile version