Site icon Yashbharat.com

शराब तस्करी करने बाले गिरोहों पर ताबडतोड कार्यवाही जारी रखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा शराब की तस्करी करने वाले ले आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG 20260210 WA0030 scaled

शराब तस्करी करने बाले गिरोहों पर ताबडतोड कार्यवाही जारी रखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा शराब की तस्करी करने वाले ले आरोपी को किया गिरफ्ता

कटनी- नशा मुक्ति अभियान एवं अवैध शराब की तशकरी करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे  पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा अवैध रूप से बडी मात्रा मे शराब का परिवहन करने बाले आरोपी उदय उपाध्याय के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी उदय को मय शराब मय स्कूटी के जप्त कर किया गिरफ्तार चौकी झिंझरी पुलिस को क्षेत्र भ्रमण व अपराध पतासाजी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति स्कूटी मे प्लास्टिक की बोरी मे शराब लिये ग्राम कौडिया से पिपरौंध की ओर सगौडी रोड से आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर झिंझरी पुलिस व्दारा सगौडी रोड नहर के किनारे ग्राम जयंतीनगर मे घेराबन्दी कर स्कूटी सवार एक व्यक्ति के पकडे जाने पर उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम उदय उपाध्याय पिता प्रदाप उपाध्याय उम्र 21 साल निवासी ग्राम कौडिया थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी (म.प्र) का बताया जिसके कब्जे से एक बोरी मे मे 100 पाव लाल मसाला शराब कीमती 12,000 रुपये व 230 पाव देशी प्लेन शराब शराब कीमती लगभग 23000 रूपये कुल 59.40 बल्क लीटर शराब कीमती लगभग 35000 रुपय को मय एक सिल्वर काले रंग की ओला कम्पनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रमाँक MP/21/ZD/9951 कीमती करीब 1,15,000 रुपये को वीडियोग्राफी करते हुये समझ गवाहान जप्त कर उक्त आरोपी उदय उपाध्याय को धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। पिछले चार माह में पुलिस चौकी झिंझरी व्दारा अवैध शराब तस्करी करने बालों के विरुद्ध 08 वीं बडी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में प्र.आर. राजेश चौधरी, आरक्षक सुरेश कोरी, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय,सैनिक अक्षय पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version