Site icon Yashbharat.com

VIDEO:अटल जी की अस्थिकलश यात्रा-सीएम ने महापौर को सौंपा कलश

IMG 20180823 WA0002

भोपाल। भोपाल में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश केन नदी में विसर्जन के लिए यात्रा प्रभारी कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सौंपे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा जन मौजूद थे। प्रदेश की प्रमुख नदियों में अटल जी की अस्थि विसर्जन के लिए अलग अलग 10 यात्राएं आज से प्रारम्भ हुईं।

केन नदी में अस्थि विसर्जन की यह यात्रा कल रायसेन जबलपुर होते हुए कटनी आएगी यहां से पन्ना के लिए प्रस्थान करेगी।

आज महापौर शशांक श्रीवास्तव के साथ मध्य प्रदेश के मंत्री गौरीशंकर शेजवार, रामपाल सिंह, सुरेन्द्र पटवा,पूर्व मंत्री बिजेन्‍द्र प्रताप सिंह, सदानंद गोडबोलेभाजपा नेता रवि खरे, एल्‍डरमेन सत्‍यनारायण तिवारी, ब्रिज मोहन गटटानी उपस्थिति थे। गमगीन माहौल में अस्थि कलश यात्रा को भोपाल से बिदाई दी गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरे मन से अटल जी को अंतिम विदाई दी। कल यह यात्रा कटनी पहुंचेगी। यात्रा में पूरे समय महापौर शशांक श्रीवास्तव मंत्री सुरेंद्र पटवा सहित अन्य भाजपा जन उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version