Site icon Yashbharat.com

एन.के.जे.माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुए विविध कार्यक्रम

IMG 20250710 WA0044

एन.के.जे.माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुए विविध कार्यक्र

कटनी -आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में उपनगरीय क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन में गुरु पूर्णिमा का पर्व लगातार दो दिनों तक पूरे हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया.
शाला में आयोजित कार्यक्रमों के प्रथम दिवस सुबह प्रार्थना सभा में ही शालेय प्रधानअध्यापिका  कविता जैन द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व को बच्चों को समझाते हुए,पारंपरिक गुरु-शिष्य सँ स्कृति पर पूरे मनोयोग से प्रकाश डाला गया.तत्पश्चात प्राचीन काल में प्रचलित गुरुकुल व्यवस्थायें एवं उसका भारतीय सांस्कृति में प्रभाव विषय पर एक सारगर्भित निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के मध्य रखा गया.जिसमें कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने बाजी मारी.शासन की मंशानुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबूजगजीवन राम क्षेत्रीय वार्ड पार्षद फमीदा अफताब चोखे भाईजान सहित रामजानकी वार्ड पार्षद  रागनी मनोज गुप्ता, समझसेवक संदीप रजक,और सेवानिवृत्त शिक्षक पं. पुरषोत्तम गौतम को आमंत्रित कर गुरु -शिष्य की बीच की दूरियों को नजदीकियों में तब्दील करने हेतु शाला स्तर पर सार्थक पहल की गयी.
दूसरे दिन आयोजित हुए कार्यक्रमों की कड़ी में शाला में स्थापित मां सरस्वती वीणावादनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन की कार्यवाही का भव्य शुभारम्भ विज्ञान शिक्षका  निधि पटेरिया द्वारा मां शारदा देवी को माल्यार्पण कर गुरु वन्दना की मनमोहक प्रस्तुति का चित्रणदेखने को मिला.गुरु- शिष्य से जुड़े संमस्मरण पर विस्तृत व्याख्यान में शाला की हिंदी शिक्षिकाश्रीमति रश्मि विश्वकर्मा का योगदान कार्यक्रम में अविस्मरणीय रहा. अंत में विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों का सम्मान रोरी, माला और श्रीफल भेंट बड़े ही आत्मीय ढंग से किया गया.इस अवसर पर शालेय वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत,जितेन्द्र दुबे,अजय पटेल,अनिल पाण्डेय, श्रीमती मोहना जरगर सोनी, मनीषा कांबले, लक्ष्मी रजक, नीलम श्रीवास की गरिमामयी उपस्थिति रही.

Exit mobile version