Site icon Yashbharat.com

नक्शा के विपरीत निर्माणाधीन बिल्ंिडग पर चलेगा बुल्डोजर, निगम प्रशासन ने नाजिम खान को नोटिस जारी कर दी चेतावनी, अवैध निर्माण तोड़ने दिया एक सप्ताह का समय

IMG 20250618 WA0059

कटनी। नगर निगम सीमा क्षेत्र में बिना अनुमति बिल्डिंग निर्माण कार्य को लेकर निगम प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया हैं। शहर के बरगवां क्षेत्र में एलआईसी कार्यालय के समीप चल रहे अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने नाजिम खान को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जबाब मांगा है अन्यथा बिल्ंिडग को तोड़ने की कार्यवाही की चेतावनी दी हैं।

नगर निगम कार्यपालन यंत्री ने जारी नोटिस में उल्लेखित किया हैं कि एलआईसी बिल्ंिडग के समीप अशोक नर्सरी से पहले स्थित बाबू वंशस्वरूप वार्ड में नाजिम खान द्वारा मानचित्र स्वीकृति के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा हैं, जिसकी जांच उपरांत पुष्टि हो चुकी हैं। जिसमें सामने खुला एमओएस छोड़ा जाना था जो कि स्थल पर नहीं छोड़ा गया हैं। उक्त कृत्य स्वीकृत शर्तो के विपरीत हैं। सूचना पत्र जारी निर्देशित किया जाता हैं कि स्वामित्व एवं स्वीकृति संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करते हुये किये गये अनुमति विपरीत निर्माण कार्य को सात दिवस के अंदर हटाकर अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय में सूचित करे अन्यथा मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version