Site icon Yashbharat.com

PM श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत बनेगा इसकी शुरुआत पाक अधिकृत कश्मीर के विलय से होगी : संजय पाठक

IMG 20250411 WA0028 1 scaled

PM श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत बनेगा इसकी शुरुआत पाक अधिकृत कश्मीर के विलय से होगी यह कहना है विधायक  संजय पाठक का। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भारत की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के मिशन में अपना योगदान दे रहा है। विजयराघवगढ़ में भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में यह विचार विधायक श्री पाठक ने व्यक्त किये।

भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सदस्य सम्मेलन आज सम्पन्न हुआ । सम्मेलन की शुरुआत भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। सम्मेलन में देश के बदलते परिदृश्य, विकास योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों पर विचार साझा किए गए।

Exit mobile version