Site icon Yashbharat.com

Train derail : ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरातफरी

28 08 2019 train derail 19525640 m

कानपुर, एजेंसी। कानपुर में बुधवार को सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर एक ट्रेन के चार डिब्‍बे पटरी से उतर गए। चूंकि ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी इसलिए हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। उत्तर मध्य रेलवे ने अपने बयान में बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को सुबह करीब सात बजे घटी। लखनऊ से कानपुर आ रही एक लोकल मेमू ट्रेन नम्बर 64201 जैसे ही कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची उसके डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही ट्रेन की गति बहुत धीमी थी इस वजह से बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के दौरान स्टेशन के कई पिलर टूट कर गिए जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेल यातायात रोक दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ट्रेन के डिब्‍बों को पटरी से हटाने का काम जारी है। ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस हादसे के कारण अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है।

Exit mobile version