कटनी l पुस्तक मेला के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष मिलिंद सुधाकर मराठे, मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, कटनी कलेक्टर दिलीप यादव, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक विपिन तिवारी, लेखिका आयुषी जैन, पारस जैन आदि मंचासीन रहे l
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकें जीवंत प्रतिमायें हैं, इनसे मिलती हैं दिशा l पुस्तकें ज्ञान देती हैं, व्यक्तित्व को तराशती हैं l पुस्तक पढ़ने से आंकलन, समझदारी और संवाद कौशल बढ़ता हैं l विशिष्ट अतिथि कटनी कलेक्टर ने पुस्तक मेले की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए पुस्तक मेला टीम को साधुवाद दिया l
प्रस्तुत कर आयोजन समिति के बारह वर्षों कि सतत साधना से जन समूह को अवगत कराया l पुस्तक मेला में विशेष रूप से प्रभात प्रकाशन, सुरुचि प्रकाशन, लोकहित प्रकाशन, गीता प्रेस हरे माधव साहित्य केंद्र, दीप्ति आर्ट एंड क्राफ्ट, राष्ट्र सेविका समिति, दिन दयाल शोध संस्थान, स्वदेशी प्रकाशन रायपुर, संत निरंकारी प्रकाशन, सुरुचि प्रकाशन दिल्ली, स्वदेशी आरोग्य मंच, लोकहित प्रकाशन, सी जे इंटरप्राइजेज, हेल्थ केयर सिस्टम, श्रष्टि काष्ठ शिल्प कला, अर्चना प्रकाशन, प्रबल हर्बल सिहोरा, प्रभात प्रकाशन, आदि स्टाल अपनी पुस्तकों के साथ लगे हुए हैं l आयुषी जैन कि पुस्तक अहिल्या बाई का विमोचन भी संपन्न हुआ l
राजमाता अहिल्या बाई की जीवंत प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं l राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कि यात्रा वर्णन प्रभाव डालने में सक्षम हो रही हैं l पुस्तक मेला विभिन्न आयोजनों के साथ 20 अप्रेल तक भ्रमण एवं पुस्तकों एवं अन्य सामग्री के विक्रय में संलग्न रहेगा l

