Site icon Yashbharat.com

मोबाइल की किस्त जमा नहीं करने पर नाराज हुए पिता पर पुत्र ने कुल्हाड़ी मारी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी पुत्र को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

IMG 20250910 WA0025

0मोबाइल की किस्त जमा नहीं करने पर नाराज हुए पिता पर पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या कोतवाली पुलिस ने आरोपी पुत्र को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्ता

कटनी 8 सितंबर को रात्रि 09 बजे लगभग सूचना मिली कि झुरही टोला ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द मे एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर पिता को मरणासन्न अवस्था मे छोड़कर फरार हो गया की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से), अति पुलिस अधीक्षक महाव्य. डाँ सन्तोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा पच्चीसिया को घटना से अवगत कराया जाकर फरियादी रमेश कोल पिता जीवन लाल कोल उम्र 50 वर्ष निवासी झुरही टोला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 786-25 धारा 296,109 (1) BNS का कायम किया गया मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड उप निरीक्षक योगेश मिश्रा प्र.आर मनोज पटेल, आर मनु त्रिपाठी की टीम गठित की गई फारआरोपी अजय उर्फ अज्जू कोल द्वारा किसी मोबाईल फोन का उपयोग नही किया जा रहा था जिसकी पता तलाश बेसिक पुलिसिंग एवं मजबूत मुखबिर तत्र के माध्यम से सघनता से की गई जो फरार आरोपी अजय उर्फ अज्जू कोल को 9 सितंबर को दस्तयाब किया गया जिससे घटना के संबंध में पूछतांछ करने पर अजय उर्फ अज्जू कोल के द्वारा छोटे भाई अनुराग कोल द्वारा मोबाईल की किस्त जमा करने के लिये भेजे गये रुपये के खर्च हो जाने की बात को लेकर पिता रमेश कोल द्वारा गाली गलौच करने पर गुस्से में आकर घर मे रखी कुल्हाड़ी से पिता पर जानलेवा हमला किया गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी वस स्टेण्ड उप निरीक्षक योगेश मिश्रा प्र.आर मनोज पटेल, आर मनु त्रिपाठी एवं थाना कैमोर से प्र. आर प्रेम पटेल, आरक्षक लालू यादव, आरक्षक बिनोद का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Exit mobile version