Site icon Yashbharat.com

L&T और इरकॉन कम्पनी की उपेक्षा का दंश झेल रही जनता

IMG 20240809 WA0023

कटनी। जिले में L&T कंपनी और इरकॉन कंपनी द्वारा पुराना ब्रिज तोड़कर नये ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है लेकिन रोड निर्माण नहीं किया गया जहाँ स्थानीय लोगो का लगातार बाजार स्कूल मंदिर आना जाना बना रहता है।

जिस संबध मे कई बार पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने इरकॉन कम्पनी और एल एन टी कम्पनी के अधिकारिओ से कई बार अवगत कराया गया लेकिन उन अधिकारिओ ने कोई भी ध्यान नहीं दिया भरे त्यौहार मे लोग मंदिर भी कीचड़ से होते हुए जा रहे है स्कूल के बच्चे साइकल से जाते है तो अंडर ब्रिज मे गिरकर उनको चोटे आ रही है

यह आप तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं लक्ष्मी पान भंडार के पास इरकॉन कंपनी और एलएनटी कंपनी द्वारा अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है जहां लगभग 10 वार्ड के लोगों का आना जाना बना रहता है इस तस्वीर को आप देख सकते हैं कि अंडर ब्रिज के नीचे किस तरह कीचड़ भरा हुआ है इस कीचड़ के नीचे स्कूल के छात्र महिला बुजुर्गो का आना जाना लगा रहता हैं जिसमें लगातार छोटे बच्चे हो बुजुर्ग हो महिलाएं हो जो भी निकल रहा है वह स्लिप होकर गिर रहे है।

आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि एक महिला 6 माह की बच्ची को गोद लीं है उसकी एक छोटी सी बच्ची है जो स्कूल की ड्रेस पहनी हुई है दूसरी भी छोटी बच्ची है जो स्कूल की ड्रेस पहनी हुई है वह अपनी माँ के हाथों को पकड़कर मानव श्रृंखला बनाकर वहां से निकल रहे हैं।

इस संबंध में पूर्व पार्षद राजेश जाटव अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष ने इरकान कम्पनी और एलएनटी कम्पनी के अधिकारिओ से बात की तो उन्होंने बनाने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक अंडर ब्रिज कीचड़ से भरा हुआ जिसमें लोग गिर रहे है अगर कल के लिए कोई बड़ा हादसा होता है तो सारी जवाबदारी इरकान कंपनी और एलएनटी कंपनी की होगी जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सारे वार्ड के स्थानीय लोग पूर्व पार्षद के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जवाबदारी और इरकाम कंपनी और एलएनटी कंपनी की होगी

Exit mobile version