Site icon Yashbharat.com

छिंदवाड़ा में एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव: ‘जन-विश्वास अभियान’ का किया आगाज; शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड

स्लीमनाबाद टनल का निर्माण पूरा

स्लीमनाबाद टनल का निर्माण पूरा

छिंदवाड़ा में एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव: ‘जन-विश्वास अभियान’ का किया आगाज; शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को छिंदवाड़ा दौरे के दौरान जबरदस्त एक्शन मोड में नज़र आए। उन्होंने एक तरफ छिंदवाड़ा से राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ का शुभारंभ किया, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, स्थानीय तहसीलदार और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) करने का आदेश जारी कर दिया। सीएम के इस त्वरित एक्शन से समूचे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

‘नो मीटिंग डे’ पर लगेगा जनता दरबार: हर शुक्रवार मैदान में होंगे अफसर और मंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की है:

 प्राकृतिक खेती, पशुपालन और होमस्टे से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय में लोक सेवा केंद्र का जायजा लेने और उद्यमियों व नागरिकों से संवाद करने के बाद सीएम मोहन यादव ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला:

  1. स्थानीय विकास की परिकल्पना: स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

  2. होमस्टे को प्रोत्साहन: ग्रामीण पर्यटन के तहत ‘होमस्टे’ (Homestays) जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। छिंदवाड़ा में एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव: ‘जन-विश्वास अभियान’ का किया आगाज; शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड

Exit mobile version