ब्यौहारी में स्वास्थ्य विभाग के छापे से हड़कंप: फर्जी पैथोलॉजी संचालक दुकानें बंद कर फरार; बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के हो रहा था खेल
Beohari Illegal Pathology Scam: ब्यौहारी में स्वास्थ्य विभाग की रेड से हड़कंप: ताला लगाकर भागे फर्जी पैथोलॉजी संचालक, बिना डिग्री चल रहा था खेल
ब्यौहारी में स्वास्थ्य विभाग के छापे से हड़कंप: फर्जी पैथोलॉजी संचालक दुकानें बंद कर फरार; बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के हो रहा था खेल
ब्यौहारी में स्वास्थ्य विभाग के छापे से हड़कंप: फर्जी पैथोलॉजी संचालक दुकानें बंद कर फरार; बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के हो रहा था खेल
ब्यौहारी): नगर परिषद क्षेत्र ब्यौहारी में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरों और जांच प्रयोगशालाओं पर नकेल कसने पहुंची जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई और सीलिंग के डर से कई पैथोलॉजी संचालक अपने सेंटरों में ताला बंद कर मौके से फरार हो गए।
बिना रजिस्ट्रेशन और डिग्री के चल रही थी ओम पैथोलॉजी
जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और अवैध लैब संचालकों का बड़ा खेल सामने आया है:
बिना पंजीयन खून की जांच: नगर परिषद अंतर्गत लक्ष्मीनारायण मंदिर व चांदसी मेडिकल के पास स्थित ओम पैथोलॉजी के संचालक सुनील तिवारी बिना किसी वैध पंजीयन (Registration) के धड़ल्ले से पैथोलॉजी चला रहे थे।
डिग्री/डिप्लोमा गायब: फर्जीवाड़ा इस हद तक है कि संचालक के पास पैथोलॉजी संचालन के लिए कोई वैध डिग्री या डिप्लोमा तक नहीं है।
अस्पताल के पास अवैध जाल: ब्यौहारी अस्पताल के समीप संचालित 3 प्रमुख पैथोलॉजी सेंटरों में से केवल एक ही पंजीकृत है।
एक्स-रे सेंटर में टेक्नीशियन नहीं, एचपी पैथोलॉजी के दो ठिकाने
कार्रवाई के दौरान अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में भी बड़ी अनियमितताएं उजागर हुईं:
बिना टेक्नीशियन एक्स-रे: क्षेत्र के एक्स-रे सेंटर में जांच करने के लिए कोई प्रशिक्षित एक्स-रे टेक्नीशियन तक मौजूद नहीं है, फिर भी मरीजों की सेहत खिलवाड़ किया जा रहा है।
एचपी पैथोलॉजी का खेल: एचपी पैथोलॉजी द्वारा एक ही नाम पर दो अलग-अलग स्थानों पर संचालन किया जा रहा है।
बिना कार्रवाई लौटे अफसर, जनता में आक्रोश
जिला स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के प्रभारी डॉ. रमाकांत शुक्ला और रुजोपचार शाखा प्रभारी धीरेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में पहुंची टीम संचालकों के भागने के बाद बिना किसी बड़ी सीलिंग या सख्त कार्रवाई के ही वापस लौट गई।
जनता की मांग: नगरवासियों का आरोप है कि अवैध सेंटरों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं है और मरीजों से जांच के नाम पर मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शहडोल कलेक्टर से ऐसे फर्जी लैब संचालकों और झोलाछाप जांच सेंटरों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यौहारी में स्वास्थ्य विभाग के छापे से हड़कंप: फर्जी पैथोलॉजी संचालक दुकानें बंद कर फरार; बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के हो रहा था खेल