MP 100 Crore Corruption Case: लोकायुक्त की जांच लगभग पूरी, सितंबर में सौरभ शर्मा पर पेश होगी चार्जशीट; पत्नी, मां और दोस्तों सहित 15 से अधिक बनेंगे आरोपी

हाई कोर्ट से बेल मिलते ही लोकायुक्त की तैयारी तेज, पत्नी-मां और दोस्तों पर भी दर्ज होगी चार्जशीट

MP 100 Crore Corruption Case: लोकायुक्त की जांच लगभग पूरी, सितंबर में सौरभ शर्मा पर पेश होगी चार्जशीट; पत्नी, मां और दोस्तों सहित 15 से अधिक बनेंगे आरोपी

भोपाल: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति जुटाने के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने अपनी विवेचना (Investigation) का काम लगभग पूरा कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस की तैयारी सितंबर माह में अदालत में आरोप पत्र (Chargesheet) दाखिल करने की है।

फिलहाल मामले में शासन स्तर से अभियोजन स्वीकृति (Prosecution Sanction) मिलना बाकी है, जिसके मिलते ही चालान कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

15 से अधिक लोग बनेंगे सह-आरोपी: रिश्तेदारों से लेकर मददगार तक दायरे में

लोकायुक्त संगठन ने सौरभ शर्मा की काली कमाई को सफेद करने और बेनामी संपत्तियों में निवेश करने वाले मददगारों पर शिकंजा कस दिया है:

हाई कोर्ट से सौरभ को मिली जमानत, लोकायुक्त की कार्रवाई में तेजी

मामले में नया मोड़ तब आया जब मंगलवार को जबलपुर हाई कोर्ट से सौरभ शर्मा को जमानत (Bail) मिल गई। जमानत मिलने के बाद लोकायुक्त संगठन हरकत में आ गया है और मामले की कानूनी पैरवी मजबूत करने के उद्देश्य से बिना किसी देरी के जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की कवायद में जुट गया है।

भारतीय वायु सेना में भावना कंठ ने रचा इतिहास: TACDE से ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ कोर्स पूरा करने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट

Exit mobile version