मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: बरही खाद गोदाम पहुंचे कटनी कलेक्टर; किसानों से किया सीधा संवाद, निर्माण में अनियमितता पर दी सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: बरही खाद गोदाम पहुंचे कटनी कलेक्टर; किसानों से किया सीधा संवाद, निर्माण में अनियमितता पर दी सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: बरही खाद गोदाम पहुंचे कटनी कलेक्टर; किसानों से किया सीधा संवाद, निर्माण में अनियमितता पर दी सख्त चेतावनी
कटनी: ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बरही स्थित खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में उर्वरकों की उपलब्धता का जायजा लिया और खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, डीएफओ श्री गर्वित गंगवार और उपसंचालक कृषि श्री खेलावन डेहरिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
DAP और NPK के सही इस्तेमाल के लिए गाँव-गाँव चलेगा जागरूकता अभियान
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों के हित में कृषि विभाग को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए:
जागरूकता पोस्टर और प्रचार: किसानों को डीएपी (DAP) और एनपीके (NPK) उर्वरक के बीच अंतर और उनकी सही उपयोगिता समझाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद गोदामों और प्रमुख स्थानों पर इस संबंध में जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे।
किसानों का दर्द जाना: कलेक्टर ने ग्राम बरनमहगवां निवासी किसान फूलचंद चक्रवर्ती से खेती-किसानी का हाल जाना, जिस पर किसान ने बारिश न होने से फसलों को हो रही समस्या और अपनी पीड़ा साझा की।
गोदाम निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर जताई नाराजगी; दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
गोदाम में रखे एनपीके (NPK) एवं एसएसपी (SSP) उर्वरकों के स्टॉक की जांच करते हुए कलेक्टर ने गोदाम निर्माण की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की:
अधिकारियों पर गाज: निर्माण में पाई गई कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर ने दोटूुक लहजे में कहा कि “किसानों के हित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोषी पाया गया तो उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।” मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: बरही खाद गोदाम पहुंचे कटनी कलेक्टर; किसानों से किया सीधा संवाद, निर्माण में अनियमितता पर दी सख्त चेतावनी