katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी: जन-विश्वास अभियान के तहत बहोरीबंद पहुंचे कलेक्टर, खाद वितरण केंद्र का लिया जायजा; टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश

कटनी: जन-विश्वास अभियान के तहत बहोरीबंद पहुंचे कलेक्टर, खाद वितरण केंद्र का लिया जायजा; टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश

कटनी: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद स्थित खाद विपणन केंद्र (डबल लॉक) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के लिए की गई उर्वरक वितरण व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को सख्त ताकीद की कि खाद आपूर्ति में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।

निरीक्षण और व्यवस्थाओं के मुख्य बिंदु

  • बिना टोकन नहीं मिलेगी खाद: कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि केंद्र पर बिना ऑनलाइन टोकन के खाद का वितरण न किया जाए। उन्होंने केंद्र प्रबंधक को रोजाना पर्याप्त संख्या में टोकन बुक कराने और प्रक्रिया में किसानों की मदद करने के निर्देश दिए।

  • ऑनलाइन व्यवस्था से राहत: खाद लेने आए किसान गोविंद, गेंदलाल और श्रीमती रामकली ने कलेक्टर से चर्चा में बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू होने से केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और घंटों कतार में खड़े रहने की समस्या दूर हुई है।

Back to top button