विपरीत परिस्थितियों में भी सुगम जल निकासी में जुटा निगम का स्वास्थ्य अमला,निरंतर बारिश के बीच जलजमाव की शिकायतों का तत्परता से किया निराकरण

विपरीत परिस्थितियों में भी सुगम जल निकासी में जुटा निगम का स्वास्थ्य अमला,निरंतर बारिश के बीच जलजमाव की शिकायतों का तत्परता से किया निराकर

 

कटनी। विगत रात्रि से लगातार हो रही बारिश के बीच नगर में सुगम जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को जलजमाव से राहत दिलाने नगर निगम का स्वास्थ्य अमला विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी तत्परता के साथ मैदानी स्तर पर सक्रिय रहा। निगम प्रशासन द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही बारिश के कारण उत्पन्न जलजमाव की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में तत्काल टीमें भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई।

 

बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों से जलजमाव की सूचनाएं प्राप्त होते ही निगम के स्वास्थ्य अमले को सक्रिय किया गया। टीमों ने चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर नालियों एवं जल निकासी मार्गों का निरीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार मशीनरी एवं स्वच्छता अमले की सहायता से वर्षाजल की निकासी सुनिश्चित कराई। निगम की तत्पर कार्रवाई से जलजमाव वाले क्षेत्रों में स्थिति को नियंत्रित करने तथा नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाए रखने के प्रयास किए गए।

जलजमाव वाले स्थलों पर प्राथमिकता से सफाई

स्वास्थ्य अमले द्वारा बुधवार प्रातः वार्ड क्रमांक 1 की गली नंबर 1, 2, 3, 5 एवं 6 की नालियों सहित वार्ड क्रमांक 2 स्थित डॉ. नेमा गली, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मुख्य मार्ग, बजाज हॉस्पिटल के पास, दुबे कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 के एनसीसी कार्यालय मार्ग, सागर पुलिया, बंधवा टोला, मानसरोवर कॉलोनी, राष्ट्रीय स्कूल के सामने स्थित नाला, बारडोली कॉलेज के पास, भट्ठा मोहल्ला एवं मंगलनगर सहित माधवनगर के विभिन्न क्षेत्रों के नाले-नालियों की प्राथमिकता से सफाई कराई गई। जल निकासी में आ रही बाधाओं को दूर कर वर्षाजल की निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

बारिश के बीच व्यवस्था की सतत निगरानी

 

लगातार बारिश के बावजूद निगम का स्वास्थ्य अमला नियमित सफाई व्यवस्था के साथ वर्षाजल निकासी की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी में जुटा रहा। निचले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों तथा जलजमाव की संभावित स्थिति वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर समस्या का त्वरित निराकरण कराया गया।

मैदानी अमला सक्रिय

नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा, स्वच्छता, सुगम जल निकासी एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए मैदानी अमले को लगातार सक्रिय रखा गया है। बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

Exit mobile version