जबलपुर में उपनगरीय बसों का किराया बढ़ा: अब 5 किमी का न्यूनतम किराया ₹10, प्रति किलोमीटर दर भी बढ़ी; देखें किस रूट पर कितना जेब ढीली होगी
जबलपुर परिवहन विभाग का फैसला: उपनगरीय बसों की नई दरें लागू, ₹1.25 की जगह अब ₹2 प्रति किलोमीटर लगेगा किराया
जबलपुर में उपनगरीय बसों का किराया बढ़ा: अब 5 किमी का न्यूनतम किराया ₹10, प्रति किलोमीटर दर भी बढ़ी; देखें किस रूट पर कितना जेब ढीली होगी
जबलपुर : जबलपुर शहर और आसपास के उपनगरीय इलाकों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा झटका लगा है। परिवहन विभाग ने सामान्य बसों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। नए आदेश के तहत अब शुरुआती 5 किलोमीटर का न्यूनतम किराया ₹7 से बढ़ाकर ₹10 कर दिया गया है।
इस बढ़ोतरी से जबलपुर से पनागर, भेड़ाघाट, मझौली, कुंडम, बरगी, मनेरी और सिहोरा जैसे उपनगरीय रूटों पर चलने वाली बसों में सफर करना काफी महंगा हो जाएगा।
क्या हुआ बदलाव? (गणना का नया आधार)
परिवहन विभाग के अनुसार किराए की नई दरें इस प्रकार होंगी:
न्यूनतम किराया: पहले 5 किलोमीटर तक का किराया ₹7 की जगह अब ₹10 होगा।
प्रति किलोमीटर दर: 5 किलोमीटर के बाद लगने वाला किराया ₹1.25 प्रति किमी से बढ़ाकर ₹2.00 प्रति किमी कर दिया गया है।
प्रमुख मार्गों का संभावित नया किराया टेबल:
गजट में जबलपुर के 18 शहरी एवं उपनगरीय मार्गों को अधिसूचित किया गया है। प्रमुख रूटों पर नया किराया इस प्रकार हो सकता है:
मार्ग (रूट)
दूरी (किमी)
पुराना किराया
नया संभावित किराया
रेलवे स्टेशन से देवरी (पनागर)
23
₹30
₹46
पाटन बायपास से भेड़ाघाट
26
₹34
₹52
तिलवारा घाट से देवरी
28
₹36
₹56
पिपरिया से भेड़ाघाट
36
₹46
₹72
रेलवे स्टेशन से शाहपुरा
36
₹46
₹72
रांझी से डोंगरिया इंडस्ट्रियल एरिया
38
₹49
₹76
देवरी से भेड़ाघाट
39
₹50
₹78
रेलवे स्टेशन से कटंगी बस स्टैंड
40
₹51
₹80
आईएसबीटी से बरेला
23
₹30
₹46
आईएसबीटी से मनेरी
44
₹56
₹88
रेलवे स्टेशन से सिहोरा
46
₹58
₹92
रेलवे स्टेशन से मझौली
48
₹61
₹96
आईएसबीटी से कुंडम
53
₹67
₹106
जबलपुर में उपनगरीय बसों का किराया बढ़ा: अब 5 किमी का न्यूनतम किराया ₹10, प्रति किलोमीटर दर भी बढ़ी; देखें किस रूट पर कितना जेब ढीली होगी