Site icon Yashbharat.com

बटनदार चाकू लेकर घूम रहा था आदतन आरोपी, *कोतवाली पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरोपी को रंगेहाथ दबोचा

IMG 20260203 WA0037

बटनदार चाकू लेकर घूम रहा था आदतन आरोपी,
*कोतवाली पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरोपी को रंगेहाथ दबोच

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में लगातर भ्रमण करते हुए संदेहियों की चैकिंग करने एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में लगातार पैट्रोलिंग व भ्रमण करते हुए रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, खिरहनी फाटक, फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड आदि संभावित स्थानों पर लगातार संदेहियों की चैकिंग की जा रही है। इसी दौरान पैट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल ग्राउण्ड के पास एक व्यक्ति अपने पास बटनदार चाकू रखे हुए है और कोई अपराध घटित करने की नियत से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर घेराबंदी करके मुखबिर के बताए हुलिए के संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, संदेही से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम सुमित जाटव उर्फ नाबालिग पिता संतोष जाटव उम्र 19 वर्ष नि. खिरहनी फाटक वेंकट वार्ड कटनी का होना बताया। संदेही से सुनसान जगह पर खड़े होने का कारण पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जबाब नही दिया। संदेही की तलाशी लेने पर उसके कब्जे में एक बटनदार धारदार चाकू मिला। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना कोतवाली में अप.क्र. 136/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध पूर्व से थाना कोतवाली कटनी में कुल 05 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- सुमित जाटव उर्फ नाबालिग पिता संतोष जाटव उम्र 19 वर्ष नि. खिरहनी फाटक वेंकट वार्ड कटनी है जिसके पास से अवैध शस्त्र – 01 बटनदार चाकू जप्त की गई है
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र का एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध गाली गलौज, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शस्त्र कब्जे में रखने के प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version