Latest

Terrorist Attack: जम्मू के डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कैप्‍टन सहित चार जवान बलिदान

Terrorist Attack: जम्मू के डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कैप्‍टन सहित चार जवान बलिदान

Terrorist Attack: जम्मू के डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कैप्‍टन सहित चार जवान बलिदान हुआ। जम्मू के डोडा स्थित जंगल में सोमवार रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद सेना ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया, फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में एक कैप्‍टन सहित चार जवान बलिदान हो गए।

जानकारी के अनुसार, डोडा के जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद करीब 9 बजे सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के अनुसार दोनों ओर से जोरदार फायरिंग हुई। वहीं, सेना ने क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जो कि अब भी जारी है।

एक ठिकाना ध्‍वस्‍त

गौरतलब है कि कि पिछले 35 दिन में डोडा क्षेत्र में यह चौथी मुठभेड़ है। इधर, सोमवार को जम्मू और कठुआ जिले में भी संदिग्धों के दिखने के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया था। वहीं, रियासी में आतंकियों के एक ठिकाने का भी ध्वस्त कर दिया।

इससे पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शियाधार क्षेत्र के लाल द्रमण में भी मुठभेड़ हुई थी। लेकिन तीन दिनों के तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद भी सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली। आशंका है कि आतंकी इस क्षेत्र से भागकर डोडा में में आ गए हैं।

कब हुए हमले

9 जून

आतं‍कवादियों ने शिवखोड़ी श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाया था। इसमें 9 लोगाें की मौत हो गई, जबकि 41अन्‍य घायल हुए थे।

11 जून

कठुआ स्थित गांव में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। इस दौरान एक जवान भी बलिदान हो गया।

11 जून

डोडा में दो बार आतंकी हमले हुए थे, जिसमें कुछ जवान घायल हो गए। वहीं, हमले के बाद आतंकी यहां से भाग गए थे।

26 जून

डोडा में ही मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।

8 जुलाई

कठुआ के बदनोता में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया था। इस हमले में पांच जवान बलिदान और पांच अन्य घायल हुए थे।

10 जुलाई

ऊधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में थाने पर हमला कर आंतकी फरार हो गए थे।

Back to top button