Friday, May 8, 2026
Latest:
Latest

Suvendu Adhikari West Bengal New CM: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण

Suvendu Adhikari West Bengal New CM: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। भवानीपुर के ‘दिग्गज’ और बीजेपी के फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष मौजूदगी में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु के नाम पर मुहर लगा दी गई है। ग्रह मंत्री अमि‍त शाह ने माला पहनाकर सम्‍मानि‍त कि‍या ।

Breaking: सुवेंदु अधिकारी ही होंगे बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री

Suvendu Adhikari West Bengal New CM: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण

ममता को मात देने वाले ‘जायंट किलर’ को कमान

शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे उनकी ‘जायंट किलर’ वाली छवि सबसे बड़ी वजह रही।

  • डबल स्ट्राइक: उन्होंने 2021 में नंदीग्राम के बाद, इस बार ममता बनर्जी को उनके अपने गढ़ भवानीपुर में करारी शिकस्त दी।

  • जीत के आर्किटेक्ट: बीजेपी को 207 सीटों के प्रचंड बहुमत तक पहुँचाने में उनकी रणनीति को सबसे अहम माना गया है।

  • प्रशासनिक अनुभव: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री होने के नाते उनके पास सरकार चलाने का गहरा अनुभव है।

कल सुबह 10 बजे होगा भव्य शपथ ग्रहण

राज्यपाल द्वारा 17वीं विधानसभा भंग किए जाने के बाद अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। शुभेंदु अधिकारी आज शाम राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शनिवार, 9 मई की सुबह 10 बजे कोलकाता में एक भव्य समारोह में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

ममता बनर्जी की विदाई और नया दौर

7 मई को राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के साथ ही ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया था। हालांकि ममता ने इस्तीफे से इनकार किया था, लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अब बंगाल में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि