बड़वारा में खाकी पर पथराव, डायल 112 का कांच चकनाचूर; तीन युवक हिरासत में दुकानदार से विवाद सुलझाकर लौट रही थी पुलिस टीम, गांव के बाहर उपद्रवियों ने बोला हमला
बड़वारा में खाकी पर पथराव, डायल 112 का कांच चकनाचूर; तीन युवक हिरासत में
दुकानदार से विवाद सुलझाकर लौट रही थी पुलिस टीम, गांव के बाहर उपद्रवियों ने बोला हमल
कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खहरटा में बीती रात असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद नजर आए। विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इस हमले में पुलिस वाहन के सामने का कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सुबह तक तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सिगरेट के विवाद से शुरू हुआ मामला
जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ एक मामूली विवाद था। स्थानीय किराना दुकान संचालक हरिहर गुप्ता ने बताया कि रात करीब 10 बजे, जब वह दुकान बंद कर चुके थे, तब अंकित बर्मन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और सिगरेट की मांग करने लगा। दुकान बंद होने का हवाला देकर मना करने पर युवक आक्रोशित हो गए और दुकान के शटर पर जोर-जोर से प्रहार करने लगे। विवाद बढ़ता देख दुकानदार हरिहर गुप्ता ने खुद को अंदर बंद कर लिया
शांति बनाकर लौट रही पुलिस पर हमला
सिगरेट न मिलने से नाराज अंकित बर्मन ने 112 में शिकायत की जिसके बाद डायल 112 वाहन तत्काल खहरटा ग्राम पहुंचा। वहां मौजूद पुलिस स्टाफ ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। पुलिस को लगा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जैसे ही डायल 112 गांव से बाहर निकलने लगी, घात लगाए बैठे युवकों ने वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में वाहन का अगला शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पुलिस कर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए।
तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह पुलिस ने गांव में दबिश देकर लव सिंह
अंशुल सिंह अंकित बर्मन तीन मुख्य संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
के के पटेल थाना प्रभारी का कहना है पुलिस वाहन पर पथराव हुआ है घटना के हर पहलुओं पर जांच की जा रही है